UP में बनेंगे 30 हजार नये खेल मैदान, विदेशी कोच खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग, जानें CM योगी का पूरा प्लान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 18, 2022, 03:31 PM IST

UP new sports Policy: योगी सरकार जल्द यूपी में स्पोर्ट अथॉरिटी का गठन करने जा रही है। सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग और सपोर्ट देने के लिए यूपी खेल विकास कोष का भी निर्माण करेगी

KEY HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार ला रही उत्तर प्रदेश की नई खेल नीति 2022
  • ओलम्पिक गेम्स के लिए तैयार किये जाएंगे यूपी के खिलाड़ी
  • 100 करोड़ के फंड से बनाया जाएगा यूपी खेल विकास कोष

UP Government new sports Policy: योगी सरकार प्रदेश के गांव गांव से प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढ निकालने और उन्हें ओलम्पिक गेम्स के लिए तैयार करने के मिशन में जुट गयी है। सरकार जल्द यूपी की नई खेल नीति 2022 लेकर आ रही है। योगी कैबिनेट ने हाल के दिनों में एक के बाद एक विभिन्न सेक्टर्स में ऊर्जा भरने के लिए नई नीतियों को पास किया है। प्रदेश की नई खेल नीति भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग और सपोर्ट देने के लिए यूपी खेल विकास कोष का भी निर्माण करेगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट का प्लान तैयार है।

UP में बनेंगे 30 हजार नये खेल मैदान, विदेशी कोच खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग, जानें CM योगी का पूरा प्लान

यूूपी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी का होगा गठन

End of Feed