Sports Budget: खेल मंत्रालय के लिए केन्द्रीय बजट में 700 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2023, 05:38 PM IST

Sports Budget 2023: कई बड़े खेल आयोजनों को नजर में रखते हुए सरकार ने इस बार केन्द्रीय बजट में खेल मंत्रालय के लिए 700 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान रखा गया है। खेल मंत्रालय के लिए केन्द्रीय बजट में 3,397.32 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है जो पिछले साल के मुकाबले 723.97 करोड़ रुपये अधिक है।

इस साल होने वाले एशियाई खेलों और अगले साल के लिए प्रस्तावित पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय के लिए बुधवार को पेश केन्द्रीय बजट में 3,397.32 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है जो पिछले साल के मुकाबले 723.97 करोड़ रुपये अधिक है।

anurag thakur

अनुराग ठाकुर

यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) के संशोधित बजट से अधिक है, जब मंत्रालय को 2,673.35 करोड़ रुपये मिले थे। पिछले साल हालांकि वास्तविक आवंटन 3,062.60 करोड़ रुपये था। साल 2022-23 के लिए संशोधित आवंटन में कटौती का एक मुख्य कारण चीन में प्रस्तावित एशियाई खेलों का स्थगन हो सकता है। इन खेलों का आयोजन इस साल होगा।

End of Feed