अंतिम पंघाल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत ने पहली बार जीता टीम खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2023, 02:33 AM IST

भारत की युवा महिला पहलवानों ने अंडर20 विश्व खिताब पहली बार अपने नाम कर लिया है। वहीं अंतिम पंघाल अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लगातार दो बार जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।

अम्मान (जॉर्डन): अंतिम पंघाल शुक्रवार को इतिहास रचते हुए लगातार दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई जिसने यहां 53 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया। सविता ने भी 62 किलोवर्ग में खिताब जीता और भारतीय महिला टीम ने इस खेल के इतिहास में पहली बार विश्व चैम्पियनशिप टीम खिताब अपने नाम किया।

Womens Wrestling

भारतीय महिला पहलवान

भारत ने पहली बार जीती टीम चैंपियनशिप

प्रिया मलिक ने बृहस्पतिवार को 76 किलोवर्ग में खिताब जीता था। भारत के सात पहलवानों ने इस बार पदक जीता है जिनमें तीन स्वर्ण शामिल हैं। अंतिम कुंडू (65 किलो) ने रजत और रीना (57 किलो), आरजू (68 किलो) और हर्षिता (72 किलो) ने कांस्य पदक जीते।

End of Feed