BWF World Championship: भारत की इस जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, चीनी ताइपे की जोड़ी को दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 23, 2023, 04:29 PM IST

World Championship Badminton: भारतीय खिलाड़ियों का वर्ल्ड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में भारतीय जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शानदार प्रदर्शन जीत हासिल की और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाईं। भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को लगातार गेम में मात दी।

BWF World Championship, Badminton: भारतीय खिलाड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने बुधवार को मजबूत प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे की चांग चिंग हुई और यांग चिन टुन की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप महिला युगल वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। गायत्री और त्रिसा की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी । उन्होंने 37वीं रैंकिंग पर काबिज चांग और यांग की जोड़ी को 38 मिनट में 21-18 21-10 में हराया।

Trisa Jolly and Gayatri Gopichand

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद। (फोटो- IANS Twitter)

यह भारतीय जोड़ी आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के पिछले दो चरण के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अब उनका सामना अगले दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। त्रिसा और गायत्री पहले 2-5 से पिछड़ रही थी लेकिन जल्द ही उन्होंने रैली के जरिये अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गलतियां कम करते हुए 8-6 से बढ़त बना ली।

End of Feed