ISSF Shooting World Championship: धाकड़ निशानेबाज को वर्ल्ड चैंपियनशिप की टीम से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2023, 05:51 PM IST

भारत के 21 वर्षीय पिस्टल शूटर अंकित तोमर को पिछले महीने दक्षिण कोरिया में अपने साथी शूटर के साथ मामूली झड़प की वजह से बाकू में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की टीम से बाहर कर दिया गया है।

नई दिल्ली: भारत के चोटी के पिस्टल निशानेबाज अंकित तोमर को ‘अपने साथी निशानेबाज के साथ मामूली झड़प’ के कारण टीम की रवानगी से एक सप्ताह पहले बाकू में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के भारतीय दल से हटा दिया गया था। उनके पिता ने रविवार को यह जानकारी दी। देश के प्रमुख सेंटर फायर पिस्टल निशानेबाज 21 वर्षीय तोमर को सात अगस्त को तब इस बारे में पता चला जब उन्होंने देखा कि अजरबैजान के बाकू शहर को रवाना होने वाले निशानेबाजों की सूची में उनका नाम नहीं है। विश्व चैंपियनशिप 14 अगस्त को शुरू हुई थी और यह एक सितंबर तक चलेगी।

Shooting

निशानेबाजी

अंकित तोमर पर गिरी गाज, वर्ल्ड चैंपियनशिप से हुए बाहर

तोमर को जुलाई में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के दौरान ‘मामूली झड़प’ का खामियाजा भुगतना पड़ा। सोनीपत के रहने वाले इस निशानेबाज ने जूनियर चैंपियनशिप में कमलजीत और संदीप विश्नोई के साथ मिलकर 50 मीटर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। जब तोमर ने प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप के लिए सूची में अपना नाम नहीं देखा तो उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया, 'आपको सूचित कर दिया गया है कि जब तक (एनआरएआई) की अनुशासन समिति का अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक आपको किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

End of Feed