सिल्वर स्क्रीन छोड़ फुटबॉल के मैदान पर उतर सकते हैं टाइगर श्रॉफ, डूरंड कप के लिए मुंबई FC टीम में शामिल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डूरंड कप के लिए मुंबई एफसी ने अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में संभावना है कि टाइगर श्रॉफ प्रोफेशनल फुटबॉल में अपना डेब्यू कर सकते हैं। टीम के सह-मालिक जोहेब अमरानी ने इसका पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ क्लब के साथ रजिस्टर्ड हो गए हैं और वह टीम के साथ ट्रेनिंग ले रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ सिल्वर स्क्रीन को छोड़कर फुटबॉल की पिच पर आने वाले हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। बॉलीवुड एक्टर को डूरंड कप के लिए मुंबई FC की टीम में शामिल किया गया है और हो सकता है कि वह इस टूर्नामेंट में अपना प्रोफेशनल डेब्यू करें। टीम के सह-मालिक अमरानी के मुताबिक, श्रॉफ क्लब के साथ रजिस्टर्ड हो गए हैं और अभी टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। एक्टर शिलांग में होने वाले ग्रुप-स्टेज मैचों में से कम से कम एक के लिए टीम के साथ ट्रैवल कर सकते हैं।

Tiger Shroff

मुंबई एफसी की टीम में शामिल हुए टाइगर श्रॉप। फोटो- सोशल मीडिया

जोहेब ने स्पोर्टस्टार को बताया, वह स्क्वाड के साथ रजिस्टर्ड है और हम सब कुछ अरेंज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टाइगर जैसे इंसान के लिए हमें टियर-2, टियर-3 शहरों में बहुत ज्यादा सिक्योरिटी की जरूरत होगी। लोग आस-पास जमा हो सकते हैं, और अफरा-तफरी मच सकती है। क्योंकि सोशल मीडिया की रीच बहुत ज्यादा है, तो बात सच में बढ़ सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमें उससे एक डेट मिल गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह पक्का एक गेम के लिए ट्रैवल करेगा। वह अभी टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहा है।

End of Feed