IOC President: आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक का बड़ा ऐलान, 2025 के बाद छोड़ देंगे अपना पद

IOC President Thomas Bach Statement: पेरिस ओलंपिक 2024 का रोमांचक अब खत्म होने वाला है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रभारी नहीं बनेंगे।

IOC President Thomas Bach Statement: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने घोषणा की है कि वह 2025 में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रभारी बने रहना नहीं चाहेंगे। बाक ने समापन दिवस पर शनिवार को पेरिस ओलंपिक से इतर 142वें आईओसी सत्र में अपने फैसले की जानकारी दी। मॉन्ट्रियल में 1976 के ओलंपिक में तलवारबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व ओलंपियन जर्मन वकील ने कहा कि वह 2025 में अपने 12 साल के कार्यकाल के अंत में पद छोड़ देंगे और आईओसी की 12 साल की कार्यकाल सीमा को बदलने की कोशिश नहीं करेंगे।

Thomas Bach

थॉमस बाक। (फोटो- IOC MEDIA X)

अक्टूबर 2023 में मुंबई में 141वें आईओसी सत्र के दौरान कुछ आईओसी सदस्यों द्वारा बाक से आग्रह किया गया था कि यदि आवश्यक हो तो ओलंपिक चार्टर में संशोधन करके तीसरा कार्यकाल मांगा जाए। हालाँकि बाक उस समय अनिच्छुक थे और उन्होंने कहा था कि वह पेरिस ओलंपिक खेलों के अंत तक इसके बारे में नहीं सोचेंगे। यह सवाल शुक्रवार को पेरिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे पूछा गया। बाक ने फिर कोई प्रतिबद्धता नहीं की। लेकिन शनिवार को आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद पर बने रहना नहीं चाहेंगे।

End of Feed