स्पोर्ट्स

IPL में आगे जुड़ सकती है इस सूबे की टीम, कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र में है प्रस्ताव

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 05:05 PM IST

वर्तमान में 10 आईपीएल टीमें हैं जिन्होंने पिछले संस्करण में भाग लिया था और इन सभी टीमों के शीर्षक राज्य आधारित हैं - चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी एक आईपीएल टीम होगी। यह प्रस्ताव मंगलवार को जारी कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा है। पार्टी का चुनाव घोषणापत्र, जिसे उन्होंने 'वचन पत्र' नाम दिया है, जारी करते हुए कमल नाथ ने कहा कि एक बार जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी, तो उनका प्रयास राज्य की एक आईपीएल टीम बनाने का होगा।

यह घोषणा कर कांग्रेस ने राज्य के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक संदेश देने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश के एक दर्जन से अधिक क्रिकेटर हैं जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं, जिनमें मंसूर अली खान पटौदी भी शामिल हैं। वहीं, आवेश खान, रजत पाटीदार, कुलदीप सेन, वेंकटेश अय्यर जैसे अन्य युवा क्रिकेटर भी यहीं के हैं और कुछ भारत टीम के लिए खेल रहे हैं।

अब तक मध्य प्रदेश में कम से कम तीन बड़े क्रिकेट स्टेडियम है। दो इंदौर में और एक ग्वालियर में जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से ही इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी शुरू की गई है। राजधानी भोपाल में भी बड़े आकार का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने स्टेडियम के लिए जमीन आवंटित कर दी है।

वर्तमान में 10 आईपीएल टीमें हैं जिन्होंने पिछले संस्करण में भाग लिया था और इन सभी टीमों के शीर्षक राज्य आधारित हैं - चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article