स्वप्निल कुसाले ने भी की पेरिस ओलंपिक के पदक को बदलने की मांग, जानिए क्या है वजह

पेरिस ओलंपिक में मिले कांस्य पदक की चमक फीकी पड़ने से निराश निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने शुक्रवार को इस पदक को बदलने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में मिले कांस्य पदक की चमक फीकी पड़ने से निराश निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने शुक्रवार को इस पदक को बदलने का अनुरोध किया। महाराष्ट्र के 29 साल के इस खिलाड़ी को पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में (451.4 स्कोर) कांस्य पदक मिला और इस वर्ग में पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय निशानेबाज है। स्वप्निल ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन पुरस्कार लेने के बाद इस सम्मान पर खुशी जताई लेकिन कहा कि पेरिस में उन्हें जो पदक मिला था, उसकी चमक अब फीकी पड़ने लगी है।

Swapnil Kusale

स्वपनिल कुसाले

पदक का रंग उतरना है निराशाजनक

उन्होंने ‘भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा,'मेरे पदक की चमक उतर रही है। पेरिस से भारत आने के कुछ दिन बाद ही पदक का रंग उतरने लगा था, अब तो उस पदक का पूरा रंग उतर गया है। मैं इस बदलवाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) से बात करूंगा। ओलंपिक पदक किसी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी सफलता में से एक है और इतनी जल्दी इसका रंग उतर जाना निराशाजनक है।'

End of Feed