Australian Open 2024: भारत के Sumit Nagal ने रचा इतिहास, पहले राउंड में एलेक्जेंडर बब्लिक को हराकर दुनिया को चौंकाया

Australian Open 2024, Sumit Nagal Creates History: भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पहले राउंड में कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बब्लिक को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024
  • भारत के सुमित नागल ने रचा इतिहास
  • पहले राउंड में एलेक्जेंडर बब्लिक को हराया

Australian Open 2024, Sumit Nagal Victory: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। मेलबर्न में चल रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने पुरुष सिंगल्स वर्ग के पहले राउंड में पहली बार जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बब्लिक को शिकस्त दी।

Sumit Nagal wins first round of Australian Open 2024 Mens Singles

सुमित नागल ने एलेक्जेंडर बब्लिक को मात दी (AP)

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले राउंड के इस मैच में कजाकिस्तान के 25 वर्षीय एलेक्जेंडर बब्लिक जो दुनिया में 27वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं, उनका सामना भारत के सुमित नागल से था। आंकड़ों के हिसाब से एलेक्जेंडर का पलड़ा भारी था लेकिन सुमित नागल ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़े उलटफेर को अंजाम देकर सबको चौंका दिया।

End of Feed