ISL: अंतिम पलों में जिथिन के गोल से नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मोहन बागान को चौंकाया, 1-0 से रोमांच जीत

ISL, NorthEast United FC vs Mohan Bagan Super Giant: इंडियन सुपर लीग 2026-27 के अपने पहले ही मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने दिग्गज टीम मोहन बागान सुपर जाइंट को जिथिन द्वारा अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर चौंकाया और रोमांचक जीत दर्ज की।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC ने गुवाहाटी में इंडियन सुपर लीग (ISL) 2026/27 के अपने पहले मैच में मोहन बागान सुपर जाइंट की मेजबानी की। जिथिन एम.एस. ने अतिरिक्त समय (90+2 मिनट) में शानदार विनिंग गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC को अपने घरेलू मैदान पर मोहन बागान सुपर जाइंट के खिलाफ 1-0 से जीत दिलाई।

ISL, Jithin MS goal, Northeast United beat Mohan Bagan Super Giant

जिथिन के गोल से नॉर्थईस्ट युनाइटेड की रोमांचक जीत (X/IndSuperLeague)

दूसरे हाफ की शुरुआत में मैदान पर उतरे जिथिन ने तुरंत असर दिखाया और 90+2 मिनट में गोल करके कड़े मुकाबले का फ़ैसला किया और 'हाइलैंडर्स' के लिए तीनों पॉइंट पक्के किए।

End of Feed