Madrid Spain Masters: श्रीकांत किदांबी ने किया बड़ा उलटफेर, इस देश के खिलाड़ी को लगातार चौथी बार हराया

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 29, 2023, 08:44 PM IST

Madrid Spain Masters Kidambi Srikanth : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया। पांचवीं सीड श्रीकांत ने इस देश के खिलाड़ी को तीन गेम में हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

Madrid Spain Masters Kidambi Srikanth : भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में श्रीकांत किदांबी ने बड़ा उलटफेर करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इसी जीत के साथ वे टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Srikanth Kidambi

श्रीकांत किदांबी। (फोटो - Instagram)

तीन गेम में जीते श्रीकांत

टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में श्रीकांत किदांबी का सामना थाईलैंड के सिथिकॉम थम्मासिन से हुआ। श्रीकांत ने पहले राउंड में सिथिकॉम थम्मासिन को 21-11 से हराकर आसान जीत हासिल की। दूसरे राउंड में सिथिकॉम थम्मासिन ने वापसी करते हुए श्रीकांत किदांबी को रोमांचक मुकाबले में 27-25 से शिकस्त दी। निर्णायक राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में श्रीकांत किदांबी ने सिथिकॉम थम्मासिन को नजदीकी मुकाबले में 23-21 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

End of Feed