Madrid Spain Masters: श्रीकांत किदांबी ने अपने ही देश के खिलाड़ी को पांचवीं बार हराया, अगले राउंड में बनाई जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 30, 2023, 04:45 PM IST

Madrid Spain Masters Kidambi Srikanth : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी का शानदार प्रदर्शन जारी है। श्रीकांत ने अपने ही देश के खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Madrid Spain Masters Kidambi Srikanth : भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी मैड्रिड स्पेन मास्टर्स ओपन में ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर श्रीकांत अगले राउंड में पहुंच गए। टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में श्रींकात ने अपने ही देश के खिलाड़ी बीसाई प्रणीत को हराकर अगले क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Srikanth kidambi, B Sai Praneesh, Madrid Spain Masters,

श्रीकांत किदांबी। (फोटो - Instagram)

लगातार गेम में जीते श्रीकांत

पांचवीं सीड श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में लगातार गेम में जीत हासिल की। पहले राउंड में श्रीकांत ने बीसाई प्रणीत को 21-15 से हराकर आसान जीत हासिल की। इसी तरह दूसरे राउंड में श्रीकांत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और श्रीकांत ने साई प्रणीत को 21-12 से हराकर जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत ने महज 36 मिनट में मुकाबला जीत लिया।

End of Feed