08 April 2023 सुर्खियां खेल की : होम ग्राउंड पर पहली जीत की तलाश में मुंबई, महिला हॉकी टीम के कैम्प में रानी को जगह नहीं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 8, 2023, 03:59 PM IST

08 April 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल का सबसे रोमांचक मुकाबला शनिवार की शाम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने उतरेगी। मुंबई घर में हर हाल जीत में जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, टोक्यो ओलंपिक मे ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली खिलाड़ी रानी रामपाल को 32 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

08 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा डबल हेडर आज खेला जाएगा। इस डबल हेडर में क्रिकेट का एल क्लासिको यानी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाकर जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। वहीं, छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप मेडलिस्ट शिवा थापा और 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक भोरिया 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले राष्ट्रीय टीम के शिविर के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है, जिसमें पूर्व कप्तान रानी रामपाल को जगह नहीं दी गई है।

MS Dhoni, Rani Rampal

एमएस धोनी और रानी रामपाल। (फोटो - सीएसके और रानी रामपाल के ट्विटर से)

आईपीएल का तीसरा डबल हेडर आज

आईपीएल के तीसरा डबल हेडर मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। डबल हेडर के पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। वहीं, दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मौजूदा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर यह पहला मुकाबला है।

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे शिवा-दीपक

छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप मेडलिस्ट शिवा थापा और 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक भोरिया 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। शिवा ने दोहा में 2015 में विश्व चैम्पियनशिप का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह एक और पदक अपने नाम करना चाहेंगे। वह 63.5 किग्रा वजन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल में सबसे ज्यादा सुधार करने वाले मुक्केबाजों में से एक दीपक 51 किग्रा फ्लाईवेट वजन वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

End of Feed