स्पोर्ट्स

07 April 2023 सुर्खियां खेल की : होम ग्राउंड पर धमाल मचाने को तैयार लखनऊ, इस खिलाड़ी की बदौलत जीता बांग्लादेश

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 7, 2023, 03:54 PM IST

07 April 2023 सुर्खियां खेल की: केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने होम ग्राउंड पर धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है। मौजूदा आईपीएल में लखनऊ दो मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार पर ब्रेक लगाने के इरादे से उतरेगी।

Image

लखनऊ-हैदरबाद के और बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी।

Photo : Twitter

07 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जोश से भरी हुई है। होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे चौके छक्के जड़ने को तैयार है। वहीं, सनराइजर्स हैदरबाद की टीम भी लखनऊ को होम ग्राउंड पर हराने के इरादे से उतरेगी। बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को हराया, जबकि भारतीय हॉकी इंडिया ने महिला और पुरुष टीमों के कोच और अन्य नए सहयोगी सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चोटिल रीस टॉपले और रजत पाटीदार के स्थान के लिए लिए नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है।

लखनऊ और हैदराबाद का मुकाबला आज

आईपीएल के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए हम है। लखनऊ अपने होम ग्राउंड में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, जबकि पहले मुकाबले में राजस्थान से हारने वाली टीम हैदराबाद हार पर ब्रैक लगाने की कोशिश करेगी।

बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को हराया

मुश्फिकर रहीम की शानदार बल्लेबाजी से बांग्लादेश ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद ही सात विकेट से जीत हासिल की। आयरलैंड ने पहली पारी में 214 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 369 रन बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 292 रन बनाए और इस तरह से बांग्लादेश के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया।

आरसीबी ने नए खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को वेन पार्नेल और वी. विजय कुमार को आईपीएल के बचे हुए सत्र के लिए चोटिल रीस टॉपले और रजत पाटीदार के स्थान पर टीम में शामिल किया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टॉपले को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के शुरुआती मैच के दौरान फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आरसीबी के पहले मैच में नहीं खेले थे। वह अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और टूर्नामेंट के 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं।

हॉकी टीम में नए सहयोगी सदस्यों की नियुक्ति

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंथनी फेरी को भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के रेट हल्केट पुरुष टीम के साथ यह भूमिका निभाएंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की। राष्ट्रीय महासंघ ने दोनों टीमों के लिए अन्य सहायक स्टाफ सदस्यों की भी घोषणा की। फेरी की देखरेख में कनाडा की पुरुष टीम ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उनके मार्गदर्शन में जापान की महिला टीम ने 2018 में एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह अपनी नई भूमिका में मुख्य कोच यानेके शोपमैन की सहायता करेंगे।

टॉप सीड पेगुला चार्ल्सटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

टॉप सीड जेसिका पेगुला ने लगातार 10 गेम गंवाए और अंतिम सेट में एक समय वह 0-4 से पीछे चल रही थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करके चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व में तीसरे नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने 15वीं वरीयता प्राप्त इरिना कैमिलिया बेगु को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 4-6 , 6-4 से हराया।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article