स्पोर्ट्स

22 April 2023 सुर्खियां खेल की: घर पर जीत का चौका जड़ने को तैयार मुंबई, भारत ने तीरंदाजी विश्वकप में जीता गोल्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 22, 2023, 04:36 PM IST

22 April 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल के 31वें मैच में लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई का मौजूदा सीजन में अभी तक घरेलू मैदान पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है।

Image

रोहित शर्मा और भारत की कंपाउंड मिश्रित टीम के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI और वर्ल्ड आर्चरी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

22 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो शनिवार को होने वाले डेबर हेडर का दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई मौजूदा सीजन में अपने घर पर सिर्फ दो मुकाबले खेलने उतरी है। इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि एम मुकाबले में हार मिली है। मुंबई की नजर जीत के चौके पर है। वहीं, अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज नूर अहमद ने गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया। वहीं, ज्योति सुरेखा वेनम और उनकी जोड़ीदार ओजस देवताले ने चीनी ताइपे की टीम को हराकर विश्वकप तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम इवेंट के पहले राउंड में गोल्ड जीतकर भारत का खाता खोला।

मुबई का आज होगा पंजाब से सामना

आईपीएल के एक और डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई की टीम जीत की रथ पर सवार हो गई है। शनिवार की शाम में होने वाले मुकाबले में भी मुंबई की टीम जीत की रथ पर सवार रहने के इरादे से उतरेगी। वहीं, धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स को अपने अंतिम मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

जोकोविच 11 साल में पहली बार हमवतन खिलाड़ी से हारे

विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सर्पस्का ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपने हमवतन डुसान लाजोविच से हार गए। यह पिछले 11 सालों में पहला अवसर है, जबकि जोकोविच को अपने हमवतन किसी खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। लाजोविच ने शुक्रवार को खेले गए इस मैच में 6-4 7-6 (6) से जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है। जोकोविच मेरा अच्छा दोस्त और हमारे देश का नायक है। मैंने उसे हराने के बारे में सोचा तक नहीं था, लेकिन ऐसा हो गया।’

तीरंदाजी विश्वकप: भारत की कंपाउंड मिश्रित टीम में जीता गोल्ड

ज्योति सुरेखा वेनम और उनकी जोड़ीदार ओजस देवताले ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की टीम को 159-154 से हराकर विश्वकप तीरंदाजी के पहले चरण में कंपाउंड मिश्रित टीम का गोल्ड मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। भारत का यह मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में विश्व कप में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले ज्योति और अभिषेक वर्मा ने पेरिस में 2022 में विश्वकप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रीय ट्रायल्स में टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे वर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया तथा 16 निशानों में से 15 निशाने सही लगाकर अपनी 12वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी टीम को एकतरफा फाइनल में आसानी से हराया।

अफगान गेंदबाज नूर अहमद ने किया आईपीएल में डेब्यू

आईपीएल के 16वें सीजन में नए खिलाड़ियों के डेब्यू करने का सिलसिला जारी है। इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन टीम गुजरात टाइटंस के लिए अफगान गेंदबाज नूर अहमद से डेब्यू किया है। एक साल के लंबे इंतजार के बाद नूर अहमद को दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग में डेब्यू करने का मौका मिला है। हालांकि वे डेब्यू करने से पहले मौजूदा सीजन में गुजरात के लिए एक मुकाबला खेल चुके हैं। 18 साल के नूर अहमद को हमवतन खिलाड़ी राशिद खान ने डेब्यू कैप दिया।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article