स्पोर्ट्स

23 April 2023 सुर्खियां खेल की: घरेलू मैदान पर केकेआर की नजर जीत पर, ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व क्रिकेटर ने सचिन तेंदुलकर को बताया सर्वश्रेष्ठ

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2023, 04:40 PM IST

23 April 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई की टीम अगर आज जीत हासिल करती है तो टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी और इसी के साथ ही त की हैट्रिक भी लगा लेगी। वहीं, कोलकाता भी हार के सिलसिले पर ब्रेक लगाने के इरादे से उतरेगी।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

23 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो आईपीएल के एक और डबल हेडर मुकाबले में रोमांचक आंनद आने वाला है। रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दोबार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। सीएसके के फैन को एमएस धोनी के गगलचुंबी छक्के एक बार फिर ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर देखने को मिलेगा। वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदलकर की जन्मदिन से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जमकर तारीफ की। वहीं, रियल मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 2-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल में शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना पर दबाव बना दिया।

चेन्नई के खिलाफ कोलकाता की नजर जीत पर

आईपीएल के 16वें सीजन का एक और डबल हेडर मुकाबला रविवार को खेला गया। इस डबल हेडर में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलोर की टीम ग्रीन जर्सी में खेलने उतरी। वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि कोलकाता हार पर ब्रेक लगाने के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर ने सचिन की जमकर की तारीफ

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सचिन तेंदुलकर को तकनीकी तौर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार देते हुए कहा कि उनके पास गेंदबाजों से मिलने वाली हर चुनौती का जवाब होता था। पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म होने के बाद ही तेंदुलकर से उनकी तूलना करना सही होगा। उन्होंने कहा ,‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि तकनीक के मामले में सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिन्हें मैने देखा या जिनके साथ या जिनके खिलाफ खेला ।’ उन्होंने कहा,‘गेंदबाजी ईकाई के रूप में हम जो भी रणनीति बनाते थे, उनके पास उसका जवाब होता था। चाहे भारत में हो या आस्ट्रेलिया में।’ तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर ‘आईसीसी रिव्यू्’ में उन्होंने कहा,‘खिलाड़ियों की रैंकिंग करना या उनका आकलन करना कठिन होता है क्योंकि हर कोई अलग तरह से खेलता है, लेकिन मैने जिस दौर में खेला है, उसमें सचिन तकनीकी रूप से सर्वश्रेष्ठ था।’

मैड्रिड ने ला लिगा में सेल्टा को दी करारी शिकस्त

रियल मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 2-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल में शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना पर दबाव बना दिया। मार्को असेंसियो ने हाफटाइम से तीन मिनट पहले गोल करके बढत बनाई। इसके बाद सेंटर बैक एडेर मिलिताओ ने 48वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस जीत के बाद मैड्रिड और बार्सीलोना के बीच सिर्फ आठ अंक का अंतर रह गया है। बार्सीलोना को रविवार को तीसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से खेलना है। बार्सीलोना को पिछले दो मैचों में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा जिससे मैड्रिड ने उसकी बढत का अंतर कम कर दिया।

खराब गेंदबाजी के कारण हारी एमआई: कोच

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के लिए अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया, जिन्होंने पांच ओवर में 96 रन देकर पंजाब को आठ विकेट पर 214 रन बनाने दिए। जवाब में मुंबई की टीम 13 रन पीछे रह गई। कैमरुन ग्रीन ने 43 गेंद में 67, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 57 और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंद में 44 रन बनाए। बाउचर ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि मुकाबला बराबरी का था। सूर्यकुमार का विकेट बड़ा था और गेंद जरा ऊंची जाती तो यह छक्का होता। उसने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पंजाब को बड़ा स्कोर बनाने दिया जो निराशाजनक है। हमने गेंदबाजी की वजह से मैच गंवाया।’

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article