30 MAY 2023 सुर्खियां खेल की: धोनी ने अपने संन्यास पर दिया सबसे बड़ा बयान, डब्ल्यूटीसी फाइनल में अहम योगदान दे सकते थे हार्दिक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 30, 2023, 05:23 PM IST

30 May 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांचक खत्म हो चुका है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अपने संन्यास पर बड़ा बयान देकर अपने फैंस को एक बार फिर जश्न मानाने का मौका दे दिया है।

30 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें 52 दिन 12 अलग-अलग वेन्यू और 74 मुकाबले का रोमांचक सोमवार को देर रात खत्म हो गया। आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने अपने संन्यास के अटकलों पर पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि वे अपने फैंस के लिए एक साल और खेलेंगे। इसके बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे टीम के लिए अहम योगदान दे सकते थे।

MS Dhoni Retirement

हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी। (फोटो- IPL/BCCI)

प्रशंसकों के प्यार की वजह से अगले साल फिर खेलूंगा: धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिये वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे। उन्होंने कहा,‘अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।’ उन्होंने कहा,‘शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये।’

End of Feed