SPORTS AWARDS: मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 03:52 PM IST

Sports Ministry on National Sports awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदान जमा कराने की समय सीमा में बुधवार को तीन दिन का इजाफा करते हुए खेल मंत्रालय ने इसे बढ़ा दिया है।

खेल मंत्रालय ने इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदान जमा कराने की समय सीमा में बुधवार को तीन दिन का इजाफा करते हुए इसे एक अक्टूबर तक कर दिया। इससे पहले मंत्रालय ने आवेदन ऑनलाइन जमा कराने की अंतिम तारीख 27 सितंबर तय की थी।

SPORTS_AWARDS_2022

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (फाइल)

इस वर्ष से एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर एक अक्टूबर 2022 (शनिवार) कर दी गई है।’’

End of Feed