खेल मंत्रालय ने बीएफआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया

खेल मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को उसकी ’अस्पष्ट’ चयन नीति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंत्रालय का कहना है कि यह नीति ’पारदर्शी नहीं लगती’ और बार-बार याद दिलाने के बावजूद बीएफआई ने हाई परफोर्मेंस निदेश्का जैसे अहम पदों पर नियुक्तियां नहीं की हैं।

नयी दिल्ली, (भाषा)। खेल मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को उसकी ’अस्पष्ट’ चयन नीति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंत्रालय का कहना है कि यह नीति ’पारदर्शी नहीं लगती’ और बार-बार याद दिलाने के बावजूद बीएफआई ने हाई परफोर्मेंस निदेश्का जैसे अहम पदों पर नियुक्तियां नहीं की हैं। एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बीएफआई को इस नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

BFI

खेल मंत्रालय ने बीएफआई को नोटिस। फाइल फोटो

यह नोटिस खेल भारतीय प्राधिकरण (साई) द्वारा बीएफआई से पटियाला में चल रहे एक विश्लेषण शिविर को स्थगित करने के लिए कहने के एक दिन बाद जारी किया गया। इस शिविर का मकसद इस साल होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए मुक्केबाजों का चयन करना था। मंत्रालय ने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) कप के ’दूसरे रास्ते’ से राष्ट्रीय शिविर में प्रवेश के मानदंडों को बीएफआई ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया है।

End of Feed