CWG 2026: खेल मंत्रालय ने दी ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 191 सदस्यी भारतीय दल को यात्रा की मंजूरी दे ही। खेलों के आयोजन के 30 दिन बात आईओए को सौंपनी होगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट।

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने 23 जुलाई से ग्लास्गो में शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस दल में 126 खिलाड़ी और 51 टीम अधिकारी शामिल हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति के निर्वाचित सदस्यों की यात्रा एवं अन्य व्यय का वहन सरकार नहीं करेगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, दल के भारत लौटने के 30 दिनों के भीतर खेल मंत्रालय को खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट प्रतियोगिताओं से संबंधित फोटो के साथ प्रस्तुत करनी होगी।

Glasgow Commonwealth Games Logo

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 लोगो

78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग

भारतीय दल में कुल 126 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया,'कोई व्यक्ति अगर आईओए की कार्यकारी समिति, किसी राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) अथवा किसी अन्य खेल निकाय में निर्वाचित पद पर है और उसका नाम टीम अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है तो उसकी यात्रा एवं अन्य खर्च का वहन सरकार नहीं करेगी।'

End of Feed