Cricket and Sports News: भारतीय खेल जगत के लिए गुरुवार का दिन बॉक्सिंग में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में रहा। वहीं शुक्रवार का दिन पहली विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ मुकाबलों के इर्द गिर्द घूमता रहेगा। आईपीएल 2023 की तैयारियों में सभी टीमें जुटी हैं क्योंकि उसके आगाज में केवल सात दिन का समय बचा है। ऐसे में आइए जानते हैं बीते कल और आज की खेल जगत की अहम सुर्खियां...
क्रिकेट और खेल सुर्खियां
Women's World Boxing Championship 2023:
निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास, स्वीटी बूरा सहित चार भारतीय मुक्केबाजों ने विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करके अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली। अब भारतीय मुक्केबाज गोल्डन पंच जड़ने के इरादे से मैदान में जानिए किन खिलाड़ियों से कब और कहां भिड़ेंगी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें खबर।On this Day 24th March, 2023: आज है क्रिकेट इतिहास का काला दिन
आज का दिन क्रिकेट इतिहास के काले दिनों में शामिल है। 24 मार्च, 2018 को ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर की मदद से बॉलटेंपरिंग करती हुई रंगे हाथों पकड़ी गई थी। मैच के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने अपना अपराध स्वीकार किया था और इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई लीडरशिप ग्रुप को जिम्मेदार बताया था। इस घटना की पूरा दुनिया में आलोचना हुई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के क्रिकेट खेलने पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं सैंड पेपर का इस्तेमाल करते पकड़े गए कैमरन बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। (पढ़ें विस्तृत खबर)
