स्पोर्ट्स

02 April, 2023 सुर्खियां खेल की: सुपर ओवर में जीता श्रीलंका, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का हुआ निधन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 2, 2023, 06:19 PM IST

02 April 2023 Cricket and Sports News: खेल जगत में जहां 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को निधन हो गया। वहीं, दूसरी ओर आईपीएल के छठे मुकाबले में चेन्नई का सामना लखनऊ से होगा। आइए जानते हैं इन खबरों को और आज क्या कुछ होने वाला है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

Today Cricket and Sports News: खेल जगत में क्रिकेट से लेकर क्रिकेट से लेकर आईपीएल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जहां डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियम्सन पहले मैच में ही चोटिल हो गए। वे लीग से बाहर हो गए। वहीं दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को निधन हो गया। खेल जगत में कल क्या कुछ हुआ और आज क्या कुछ होने वाला है, यहां पढ़ें सुर्खियां।

Sri Lanka won in super over - सुपर ओवर में जीता श्रीलंका

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच सुपर ओवर में जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी। बाद में श्रीलंका के सामने सुपर ओवर में 9 रन का लक्ष्य था जो उसने हासिल कर लिया।

Veteran cricketer Salim Durrani passed away - दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का हुआ निधन

फिल्म के किसी नायक की तरह आकर्षक लगने वाले, खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी और प्रशंसकों की मांग पर छक्का जड़ने के लिए जाने जाने वाले 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को निधन हो गया। काबुल में जन्मे दुर्रानी न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, बल्कि वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी थे। उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेले। दुर्रानी ने 1961-62 में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Kane Williamson out of IPL 2023 : केन विलियमसन आईपीएल से हुए बाहर

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज केन विलियमसन घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं । टीम ने इसकी पुष्टि कर दी है। न्यूजीलैंड के चैम्पियन बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को पहले मैच के दौरान एक कैच लपकने का प्रयास करते समय चोट लगी थी।

Chennai to face Lucknow in IPL today - आईपीएल में आज चेन्नई का सामना लखनऊ से

आईपीएल में छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के इरादे से उतरेगी। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई को आईपीएल के मौजूदा लीग के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, जबकि लखनऊ ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई है। इसमें लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज की है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article