Japan Open Super 750: सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, ध्रुव-तनीशा भी आगे बढ़े; सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां मलेशिया की वोंग लिंग चिंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी अपने मिश्रित युगल मुकाबले में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

तोक्यो, (भाषा)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां मलेशिया की वोंग लिंग चिंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में नंबर 10 पर काबिज सिंधू ने अपने सहज खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में विश्व रैंकिंग में नंबर 37 पर काबिज वोंग को 21-14 21-11 से हराया।

Sindhu

पीवी सिंधू ने दर्ज की दमदार जीत। फोटो- सोशल मीडिया

भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी अपने मिश्रित युगल मुकाबले में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। हालांकि, रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले ही दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 11-21, 10-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

End of Feed