रांची के 7 वर्षीय इशांक ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, श्रीलंका और भारत के बीच स्थित पाक स्ट्रेट तैरकर किया पार

Ishank Registers New World Record Of Swimming Across Palk Strait: रांची के रहने वाले 7 वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट (Palk Strait) को तैरकर पार कर लिया और वो ऐसा करके उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और जब ऑफ-बीट खेलों या फिर तैराकी जैसे हुनर की बात आती है तो इसमें पिछले कई सालों से भारतीय प्रतिभाओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसकी एक झलक झारखंड में देखने को मिल गई है। राज्य की राजधानी रांची के रहने वाले 7 वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित दुर्गम पाक स्ट्रेट (Palk Strait) को तैरकर पार कर लिया और वो ऐसा करके उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Master Ishank Register World Record As Youngest To Swim Across Palk Strait

मास्टर इशांक ने रचा इतिहास

इंशांक ने लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ये उपलब्धि हासिल की है। इशांक ने 29 किमी की दूरी तय कर इतिहास रचा है। इशांक दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में धनुषकोडी के अरिचलमुनाई (भारत) पहुंचे। जैसे ही उन्होंने रामेश्वरम की रेत पर कदम रखा, वहां मौजूद पदाधिकारियों ने इशांक का स्वागत किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जशवंत के नाम था। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में 28 मार्च 2019 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक 30 किमी की पाक जलडमरू मध्य की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।

End of Feed