Saweety Boora Interview: पेरिस ओलंपिक की तैयारियों से लेकर अपने रोल मॉडल और फेवरेट एक्टर पर स्वीटी बूरा दिल से..

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 29, 2023, 12:47 PM IST

Saweety Boora Interview: वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा ने आगामी ओलंपिक की तैयारियों को लेकर टाइम्सनाउनवभारत डिजिटल से खास बातचीत की है। उन्होंने इस बातचीत में न केवल अपनी ओलंपिक तैयारियों के बारे में अपनी योजना का जिक्र किया है, बल्कि हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखी है। उन्होंने बताया है कि किस चीज से वह सबसे ज्यादा चिढ़ती हैं।

81 किलोग्राम भारवर्ग में वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा बस केवल एक नाम नहीं हैं। 9 साल का इंतजार छोटा नहीं होता है। ये उनके कभी हार न मानने का जज्बा ही था जो वह तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद डटी रहीं और न केवल वर्ल्ड चैंपियन बनीं बल्कि आने वाले पेरिस ओलंपिक में भी मेडल की प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं।

saweet boora Interview Timesnowhindi.

स्वीटी बूरा, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सिंग

25 मार्च की शाम जब दिल्ली में गोल्ड मेडल के लिए उन्होंने चीन की बॉक्सर वांग लीना के खिलाफ आखिरी पंच लगाया तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। जीत के बाद उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वह सातवें आसमान पर हैं और हो भी क्यों न वर्ल्ड चैंपियन बनना कोई खेल तो नहीं। स्वीटी बूरा ने यह गोल्ड मेडल 81 किलोग्राम भारवर्ग में जीता, लेकिन आगामी ओलंपिक में वह बॉक्सिंग की इस कैटेगेरी में नहीं खेल सकती हैं और इसके लिए उन्हें वेट कैटेगेरी को कम करना होगा।

End of Feed