ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2023, 03:32 PM IST

Indian Womens Hockey Team: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हॉकी इंडिया ने सोमवार को 20 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान किया। टीम की कमान सविता पूनिया संभालेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 18 मई को एडेलिड में खेला जाएगा।

Indian Womens Hockey Team: हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 18 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए सोमवार को 20 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।भारतीय टीम अपने इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भी दो मैच खेलेगी। यह दौरा हांगझू एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में किया जा रहा है। गोलकीपर सविता पूनिया को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी।

Indian Hockey Team.

भारतीय महिला हॉकी टीम। (फोटो- हॉकी इंडिया)

बिछु देवी खारीबम टीम में शामिल दूसरी गोलकीपर हैं। रक्षा पंक्ति में दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और गुरजीत कौर को टीम में शामिल किया गया है। निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति और बलजीत कौर मध्य पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुभवी वंदना कटारिया अग्रिम पंक्ति की अगुवाई करेंगी, जिसने लालरेमसियामी, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी भी शामिल हैं।

End of Feed