Swiss Open final 2023, Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty: भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इतिहास रच दिया। स्विस ओपन के खिताब पर भारतीय पुरुष जोड़ी ने कब्जा जमाया। टाइटल जीतने के साथ ये जोड़ी स्विस ओपन में खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई। इससे पहले पुरुष डबल्स में कोई भी खिताब अपने नाम नहीं कर सका था। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी चीन जोड़ी रेन जियांग यू और टैन कियांग को लगातार गेम में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। दोनों जोड़ियों के बीच 54 मिनट तक एक-एक अंक के लिए संघर्ष जारी रहा।
दूसरे राउंड में दिखा कड़ा संघर्ष
टूर्नामेंट के पहले राउंड में भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग की जोड़ी को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन दूसरे राउंड में काफी दोनों जोड़ियों को एक-एक पॉइंट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले राउंड में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रेन जियांग यू-टैन कियांग की जोड़ी को 21-19 ने मात देकर बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में दोनों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। लेकिन दूसरे राउंड में भी सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रेन जियांग यू-टैन कियांग की जोड़ी को 24-22 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पहली बार आमने-सामने हुई थी दोनों जोड़ी
सात्विक और चिराग की जोड़ी का फाइनल में चीन के रेन जियांग यू-टैन कियांग की जोड़ी से हुआ था। दोनों जोड़ी पहली बार आमने-सामने हुई थी। सात्वित-चिराग की जोड़ी का रैक छह है, जबकि रेन जियांग यू-टैन कियांग की जोड़ी का रैंक 21 है।
ये खिलाड़ी सिंगल्स में जीत चुके हैं टाइटल
स्विस ओपन में भारत को पहली बार पुरुष डबल्स में खिताब मिला है। इससे पहले पुरुष और महिला सिंगल्स में टाइटल जीत चुके हैं। पुरुष सिंगल्स में 2015 में किदांबी श्रीकांत, 2016 में प्रणय कुमार और 2018 में समीर वर्मा चैम्पियन बने थे। वहीं, महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल ने लगाातर दो बार 2011 और 2012 में खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 2022 में चैम्पियन बनी थीं।
