सात्विक-चिराग की नजर एक और खिताब पर, इन दो स्टार खिलाड़ियों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 27, 2023, 05:22 PM IST

Madrid Spain Masters badminton tournament : स्विस ओपन के खत्म होने के दो दिन बाद यानी मंगलवार से मैड्रिड स्पेन मास्टर्स टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले में भी सबकी नजर भारतीय स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर रहेगी। भारतीय जोड़ी की नजर टूर्नामेंट के खिताब पर रहेगी।

Madrid Spain Masters badminton tournament : स्विस ओपन युगल चैम्पियन बनी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मंगलवार से शुरू होने वाले मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में इसी लय को जारी रखना चाहेगी, जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाए होंगे।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी। फोटो - Instagram

सात्विक और चिराग ने रविवार को चीन के रेन जियांग यु और टान कियांग को फाइनल में 21-19 24-22 से हराकर भारत के लिए इस सत्र का पहला खिताब जीता था।

End of Feed