Hong Kong Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Satwit-Chirag enter QF Of Hong Kong Open: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन तीरात्साकुल को हराकर 500,000 अमेरिकी डॉलर इनामी हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन तीरात्साकुल को हराकर 500,000 अमेरिकी डॉलर इनामी हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Satwik Chirag enter QF Of Hong Kong Open

सात्विक-चिराग हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए गैरवरीय थाई जोड़ी को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-15, 21-11 से हराया। पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सात्विक और चिराग का अगला मुकाबला मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।

End of Feed