भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर रानी रामपाल ने मांगा कोच से जवाब

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 10, 2023, 11:51 PM IST

पिछले दो सालों से भारतीय टीम में वापसी की बाट जोह रही रानी रामपाल ने कोट और चयनकर्ताओं से सिलेक्शन नहीं होने के बारे में जवाब मांगा है।

चेन्नई: पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम से अनदेखी के लिए महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन पर निशाना साधा और कहा कि उनका जल्द ही संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के पहली बार चौथे स्थान पर रहने के दौरान टीम की अगुआई करने वाली रानी तब से टीम से बाहर हैं। इस 28 साल की स्ट्राइकर ने शॉपमैन से जवाब मांगा कि आखिर क्यों उनकी अनदेखी हो रही है।

Rani Rampal

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल

पिछले दो साल में मेरे साथ सही नहीं हुआ

नाराज रानी ने भारतीय अंडर-17 लड़कियों की टीम की कोच बनाए जाने के बाद कहा, 'पिछले दो साल में मेरे साथ जो हुआ वह सही नहीं है। जहां तक मेरे करियर का सवाल है, चोट से वापसी करने, अच्छा प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेलने के बावजूद मुझे सीनियर टीम में नहीं चुना गया। सिर्फ कोच ही इसका कारण बता सकती है।'

End of Feed