तूरिन: बाईस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रफेल नडाल एटीपी फाइनल्स में हारकर बाहर हो गए और एक बार फिर यह खिताब जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल को पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे फेलिक्स आगर एलियास्मिे ने 6-3, 6-4 से हराया। यह ग्रुप चरण में उनकी लगातार दूसरी हार थी।
नडाल लगातार चार मैच हारे
इसके अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने टेलर फ्रिट्ज को हराकर नडाल का बाहर होना तय कर दिया। इस नतीजे से कार्लोस अलकाराज का साल के आखिर में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहना तय है। नडाल अपने कैरियर में दूसरी बार लगातार चार मैच हारे हैं। अमेरिकी ओपन और पेरिस के बाद यह उनकी लगातार चौथी हार थी।
