दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को जीत का इंतजार, अब इस टूर्नामेंट पर रहेगी नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2023, 05:55 PM IST

Swiss Open Tournament PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पीवी सिंधु पिछले कुछ महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन में सिंधु हिस्सा लेंगी। अब इस टूर्नामेंट में उनके फॉर्म पर नजर रहेगी।

Swiss Open Tournament PV Sindhu: खराब फॉर्म से जूझ रही डिफेंडिंग चैम्पियन पी वी सिंधु (PV Sindhu) मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट (swiss open) के जरिए जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगी। पिछली बार उपविजेता रहे दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे, जो ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से दूसरे दौर में ही बाहर हो गए थे।

PV Sindhu

पीवी सिंधु। (फोटो - पीवी सिंधु के ट्विटर से)

पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय को पहले दौर में 2018 विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता चीन के शि युकी का सामना करना है, जो बर्मिंघम में पिछले सप्ताह उपविजेता रहे। प्रणय एकल वर्ग में भारत के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं, जबकि सिंधु और लक्ष्य सेन इस सत्र में लय हासिल करने के लिये जूझते रहे हैं।

End of Feed