स्पोर्ट्स

Women's World Boxing Championships:निखत जरीन का शानदार प्रदर्शन जारी, अब इस देश की खिलाड़ी को दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 04:23 PM IST

Nikhat Zareen vs Roumaysa Boualam: भारतीय महिला बॉक्सर निखत जरीन का शानदार वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रदर्शन जारी है। निखत ने टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में अल्जीरिया की बॉक्सर को पटखनी देकर अलगे राउंड में जगह पक्की कर ली है।

Image

निखत जरीन। (फोटो - बॉक्सिंग फेडरेशन के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Nikhat Zareen vs Roumaysa Boualam: भारतीय स्टार बॉक्सर निखत जरीन का वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। वे टूर्नामेंट में अन्य देशों के बॉक्सरों को पटखनी देकर लगातार खिताब के करीब पहुंच रही हैं। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में निखत जरीन ने अल्जीरिया की बॉक्सर रूमासया बोआलम (Roumaysa Boualam) को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। इसी जीत के साथ वे टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं।

अब इस खिलाड़ी से होगा सामना

वर्ल्ड चैम्पियन निखत जरीन टूर्नामेंट के प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अब 26 साल के स्टार बॉक्सर निखत का सामना मैक्सिको की फातिमा हेरेरा से होगा। वे मौजूदा टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर या उससे अगले राउंड में पहुंचने वाली दसवीं भारतीय हैं। वहीं, टूर्नामेंट के पहले राउंड में निखत का सामना अजरबैजान की अनाखानिम इस्माइलोवा से था। इस मुकाबले में निखत ने अनाखानिम को आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के जारिए शिकस्त दी थी।

इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी

वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में निखत जरीन के अलावा 10 भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में निखत के अलावा नीतू गंगास, साक्षी चौधरी, प्रीति दहिया, जैसमीन लम्बोरिया, साक्षी चोपड़ा, मंजू बम्बोरिया और लवलीना बोरगोहेन प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा दो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। स्वीटी बूरा और नूपुर श्योराण अपने-अपने कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

मेरी रणनीति दबदबा बनाने की थी

निखत ने मुकाबले के बाद कहा, ‘आज मेरी रणनीति दबदबा बनाने की थी, क्योंकि रूमासया शीर्ष वरीय मुक्केबाज थीं। वरीयता का फायदा होता है। मुझे भी वरीयता मिली। अगर मैं शीर्ष वरीय को हराती हूं तो इससे जजों पर प्रभाव पड़ता है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने उसके मुकाबले देखे हैं। अगर आप उसके करीब से खेलो तो वह काफी हावी हो जाती है। इसलिए मेरा लक्ष्य दूर से ही मुक्के जड़ने का था, हालांकि क्लिंचिंग (एक दूसरे को जकड़ना) हुई। ’ दिन में एक अन्य मुकाबले में 2022 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किग्रा) अपने अभियान की शुरूआत आस्ट्रेलिया की रहीमी टीना के खिलाफ करेंगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article