P V Sindhu: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को झटका, विश्व रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 28, 2023, 09:11 PM IST

P V Sindhu out of Top-10 in World Badminton Rankings: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू लंबे समय बाद विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष-10 से बाहर हो गई हैं। दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता सिंधू हाल ही में स्विस ओपन 2023 में हारकर बाहर होते हुए अपना खिताब बचाने में असफल रही थीं।

पिछले सप्ताह स्विस ओपन में महिला एकल खिताब का बचाव करने में नाकाम रहने के बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष 10 स्थान से बाहर हो गईं।

pv sindhu out of top 10 in world badminton rankings

पीवी सिंधू

सिंधू चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रही। वापसी के बाद वह लय हासिल करने में नाकाम रही। हैदराबाद की 27 वर्षीय खिलाड़ी 60,448 अंकों के साथ दो पायदान नीचे 11वें स्थान पर खिसक गयी है।

End of Feed