Swiss Open 2023: पीवी सिंधू बाहर, सात्विक-चिराग की जोड़ी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुुंची

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 03:20 PM IST

Swiss Open 2023, India Results: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की गैर वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार कर बाहर हो गई जिससे उनका स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने का सपना टूट गया।

ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की गैर वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार कर बाहर हो गई जिससे उनका स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

pv sindhu

पीवी सिंधू

विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू को 38वीं रैंकिंग की वारदानी से 15-21, 21-12, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मुकाबला था। लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष जोड़ी ने कड़े मुकाबले में ताइवान की फेंग चीह ली और फेंग जेन ली की जोड़ी पर 12-21, 21-17, 28-26 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करके भारत की उम्मीदें बरकरार रखी।

End of Feed