क्या विरोधियों के लिए अब भी बड़ी चुनौती हैं पीवी सिंधू? पुलेला गोपीचंद ने दिया ये जवाब

पुलेला गोपीचंद का मानना है कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान में शानदार प्रदर्शन कर सकारात्मक संकेत दिए हैं और वह आगामी ओलंपिक में प्रतिद्वंद्वियों के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगी।

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का मानना है कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान में शानदार प्रदर्शन कर सकारात्मक संकेत दिए हैं और वह आगामी ओलंपिक में प्रतिद्वंद्वियों के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने शनिवार को जापान ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई के चोटिल होने के कारण मैच छोड़ने के बाद दो साल से अधिक समय में पहली बार किसी फाइनल में जगह बनाई।

Pullela Gopichand

पुलेला गोपीचंद (फोटो क्रेडिट PTI Screengrab)

मजबूत दावेदार हैं पीवी सिंधू

End of Feed