स्पोर्ट्स

Canada Open 2024: क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करने वाले प्रियांशु अगले राउंड में हारे, 37वें नंबर के खिलाड़ी ने दी शिकस्त

Canada Open 2024 semi final, Priyanshu Rajawat vs Alex Lanier: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को कनाडा ओपन 2024 में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रियांशु को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी ने लगातार गेम में शिकस्त दी। इसके साथ ही कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया।

Image

प्रियांशु राजावत। (फोटो- BAI Media Twitter)

Canada Open 2024 semi final, Priyanshu Rajawat vs Alex Lanier: प्रियांशु राजावत को यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम मे हार का सामना करना पड़ा, जिससे कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी लेनियर के खिलाफ 45 मिनट में 17-21 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। राजावत ने इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच एकमात्र मुकाबले में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के क्वालीफिकेशन में लेनियर को हराया था।

क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराने वाले राजावत ने मुकाबले में सकारात्मक शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन लेनियर वापसी करते हुए 7-4 से आगे हो गए। कड़े मुकाबले के बीच राजावत ने कुछ मौकों पर बढ़त बनाई लेकिन वह विरोधी के दबाव का सामना नहीं कर पाए जिसने 15-16 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में लेनियर शुरू से ही हावी रहे। उन्होंने 8-2 की बढ़त बनाई और फिर इसे 14-3 किया जिसके बाद फ्रांस के इस खिलाड़ी को गेम और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।

टॉप सीड को हराकर किया था उलटफेर

भारतीय स्टार प्रियांशु राजावत ने क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रियांशु का सामना टॉप सीड एंडर्स एंटोनसेन से हुआ था। इस मुकाबले में प्रियांशु ने एंडर्स एंटोनसेन का तीन गेम में 11-21, 21-16, 14-21 से शिकस्त दिया था। दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने हुए थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article