मुझे लगता है कि यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत, नार्वे शतरंज में जीत के बाद प्रज्ञानानंदा का बड़ा बयान

भारत के स्टार आर प्रज्ञानानंदा ने नार्वे शतरंज में जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि महान खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन सहित दुनिया के कुछ सबसे मजबूत खिलाड़ियों को हराने से यह खिताब और भी यादगार बन गया है। प्रज्ञानानंदा 2013 में शुरू हुए नार्वे शतरंज टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने दुनिया के नंबर एक और सात बार के चैंपियन कार्लसन को दो बार हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

ओस्लो। भारत के स्टार आर प्रज्ञानानंदा ने नार्वे शतरंज में जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि महान खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन सहित दुनिया के कुछ सबसे मजबूत खिलाड़ियों को हराने से यह खिताब और भी यादगार बन गया है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का स्तर बहुत ऊंचा था और औसत रेटिंग भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक थी जिससे उनकी जीत का महत्व और बढ़ गया।

praggnanandhaa

प्रज्ञानानंदा ने जीता नार्वे चेस टूर्नामेंट- फाइल फोटो

प्रज्ञानानंदा 2013 में शुरू हुए नार्वे शतरंज टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने दुनिया के नंबर एक और सात बार के चैंपियन कार्लसन को दो बार हराकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रज्ञानानंदा ने कड़े मुकाबले में खिताब जीता क्योंकि ओपन वर्ग के सभी छह खिलाड़ियों की रेटिंग 2700 से ऊपर थी और कार्लसन 2840 रेटिंग के साथ शीर्ष खिलाड़ी थे जिससे इस खिताब की अहमियत और बढ़ गई।

End of Feed