भारतीय पावरलिफ्टर कस्तूरी राजामणि ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

Powerlifter Kasthuri Rajamani Wins Silver Medal In Asian Para Games: भारतीय पावरलिफ्टर कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं की 67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। तमिलनाडु की रहने वाली कस्तूरी ने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 108 किलोग्राम वजन उठाया।

Asian Para Games 2026, Powerlifting: कस्तूरी राजामणि ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए पदकों की बौछार जारी रखी। उन्होंने बुधवार को पैरा-पावरलिफ्टिंग के महिलाओं के 67 किलोग्राम तक के इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

Asian Para Games, Kasthuri Rajamani Wins Silver Medal In Powerlifting

कस्तूरी राजामणि (Instagram/Kasthuri5148)

कस्तूरी ने तीन में से दो लिफ्ट सफलतापूर्वक पूरी कीं: उन्होंने 103 किलोग्राम का वजन उठाया, फिर 106 किलोग्राम उठाने की कोशिश की जिसमें वह असफल रहीं, और अंत में 108 किलोग्राम का वजन सफलतापूर्वक उठा लिया। उनकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, दक्षिण कोरिया की किम ह्योंगहुई ने 107 किलोग्राम का वजन उठाया। ESPN के अनुसार, उज्बेकिस्तान की रुखशोना उक्तामोवा ने 127 किलोग्राम के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीता।

End of Feed