एशियन पैरा गेम्स में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने पर पीएम मोदी ने पैरा शूटर मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा को पदक जीतने पर बधाई दी। सोमवार को आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में इन दोनों खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाई। मोना ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि अवनि ने रजत पदक हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा को पदक जीतने पर बधाई दी। सोमवार को आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में इन दोनों खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाई। मोना ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि अवनि ने रजत पदक हासिल किया। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन से भारत को इस प्रतियोगिता में अपने पहले पदक मिले।

PM modi (3)

पीएम मोदी ने मोना और लेखरा को दी बधाई। फोटो- PMO

मोना अग्रवाल ने 250 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियन पैरा गेम्स का एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2023 हांगझोऊ गेम्स में अवनि लेखरा द्वारा बनाए गए 249.6 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, अवनि लेखरा ने 249.6 के स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में रजत पदक हासिल किया।

End of Feed