पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए गांव-गांव में चलेगा टैलेंट हंट अभियान

पीएम की यह ऐतिहासिक घोषणा ऐसे समय में आई है, जब भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए कमर कस रहा है, जिनका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होना है। 2026 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी भारत को सौंपी गई। साल 1930 में शुरू हुए इन खेलों का यह 100वां साल होगा, जिसकी मेजबानी का गौरव भारत को मिला है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्रचारी से 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद शानदार लक्ष्य तय किया है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत का उद्देश्य 2036 के ओलंपिक खेलों में हर एक खेल स्पर्धा करना है। पीएम ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव से टैलेंट की खोज की जाएगी।

PM Modi (2)

लाल किले के प्रचीर से पीएम नरेंद्र मोदी।

इस विजन को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट कार्यक्रम का ऐलान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के गांग-गांव से टैलेंटेड बच्चों को खोजना और उन्हें शुरुआत से ही विश्व स्तरीय कोचिंग, आधुनिक सुविधाएं और हर संभव सहयोग प्रदान करना है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत को ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर अपना दबदबा बनाना है तो देश को अपने खेल के दायरे को काफी बढ़ाना होगा और खिलाड़ियों को हर विधा में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करना होगा।

End of Feed