स्पोर्ट्स

महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप जीतने पर PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई

भारत ने शनिवार को गोवा में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने सात वर्षों बाद यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती और कुल छठी बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

Image

सैफ फुटबॉल कप (AIR)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि टीम की यह उल्लेखनीय उपलब्धि देशभर की युवा लड़कियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। भारत ने शनिवार को गोवा में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने सात वर्षों बाद यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती और कुल छठी बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

राष्ट्रपति ने एक्स पर दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, "सैफ महिला चैम्पियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई। हमारी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन किया।" उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि टीम की यह उल्लेखनीय सफलता देशभर की युवा लड़कियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी थी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि इससे आने वाले समय में अधिक युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। भारत ने शनिवार को गोवा में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए कुल छठी बार और सात साल में पहली बार सैफ महिला चैंपियनशिप जीती। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ’’भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article