पिकलबॉल ने स्वास्थ्य लाभ में टेनिस को पीछे छोड़ा, शोध में हुआ बड़ा खुलासा

पिकलबॉल दुनिया में तेजी से अपने पैर पसार रहा है, इस खेल से जुड़े स्वास्थ्य लाभ को लेकर एक शोध में बड़ा खुलासा हुआ है कि इसके खिलाड़ी टेनिस खेलने वालों की तुलना में मानसिक और शारीरिक रुप से ज्यादा फिट रहते हैं।

पिकलबॉल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता खेल है, ये अब महज कहने वाली बात नहीं रही। साल 1965 में पैडल पर आधारित नए खेल की शुरुआत वॉशिंगटन के बैनब्रिज आइलैंड पर हुई थी, जो पिकलबॉल के रूप में एक में एक बड़े वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन (Global Health Movement) का रूप ले चुका है। इस खेल के तेजी से बढ़ने की वैज्ञानिक वजहें भी अब सामने आ गई हैं।

Former Wimbledon finalist Eugenie Bouchard seen playing pickleball after making her pro debut in 2024

2024 में प्रो डेब्यू करने के बाद, विंबलडन की पूर्व फाइनलिस्ट यूजीनी बुशार्ड पिकलबॉल खेलते हुए।

एप्पल, हॉरवर्ड मेडिकल स्कूल और ब्रिंघम एंड विमेंस हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से हेल्थ के क्षेत्र में एक बड़ा शोध किया, जिसमें 2.5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस शोध में पांच साल और 18.6 करोड़ दिन का डेटा रिकॉर्ड किया गया। शोधकर्ता का मकसद ये जानना नहीं था कि पिकलबॉल की लोकप्रियता बढ़ रही है या नहीं, बल्कि वो ये पता लगाना चाहते थे कि क्या पिकलबॉल सच में आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? इसका जवाब बहुत साफ था। शोध के दौरान जुलाई 2023 में एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया और एक महीने में टेनिस को पछाड़कर सबसे लोकप्रिय रैकेट स्पोर्ट्स बन गया।

End of Feed