Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन ने की पेरिस ओलंपिक में विजयी शुरुआत, ग्वाटेमाला के प्लेयर को दी करारी मात

भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। उन्होंने अपने पहले दौर के मुकाबले में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डान को सीधे गेम में मात दी।

पेरिस: भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पुरुषों की एकल स्पर्धा में ग्रुप एल के मुकाबले में सेन ने ग्वाटेमाला के केविन कॉरडॉन को सीधे सेट में 21-8, 22-20 से मात दी और दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सेन ने पहला गेम तो आसानी से अपने नाम किया लेकिन दूसरे गेम में उन्हें जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा और 22-20 से जीत हासिल की।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन(साभार Paris Olympics)

आसानी से जीता पहला सेट

सेन को पेरिस ओलंपिक में पदक का दावेदार माना जा रहा है। विश्व रैंकिंग में 17वें पायदान पर काबिज सेन ने वैसा ही खेल पहले मुकाबले में दिखाया और ग्वाटेमाला के प्लेयर को पहले गेम में कोई मौका नहीं दिया और 14 मिनट में 21-8 से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में पहला अंक लक्ष्य सेन ने अपनी सर्विस पर हासिल किया। इसके बाद वो लगातार अंक लेते गए।

End of Feed