Paris Olympics 2024: टेनिस में भारत के हाथ लगी निराशा, नंबर 1 खिलाड़ी सुमित नागल पहले राउंड से ही बाहर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल देश के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पुरुष एकल प्रतियोगिता के पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी ने बुरी तरह से हरा दिया है।

Paris Olympics 2024: भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल रविवार को ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस प्रतियोगिता के तीन सेट तक चले पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से हारकर बाहर हो गए।भारत के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को रोलां गैरों में दो घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 2-6, 6-2, 5-7 से हार मिली।दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो सेट 6-2 के समान स्कोर से जीते, पर 65 मिनट तक चले निर्णायक सेट में फ्रांस के खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी की चुनौती पस्त कर दी।

sumit nagal

सुमित नागल (फोटो- X)

तोक्यो ओलंपिक में नागल दूसरे दौर में रूस के दानिल मेदवेदेव से हार कर बाहर हुए थे लेकिन यहां शुरूआती दौर में वह अपने नियंत्रण वाली चीजों पर काबू रखने में विफल रहे।नागल और मौटेट के बीच हमेशा संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए है। उनके पिछले चार में से तीन मुकाबले तीन-सेट वाले थे और रविवार को ऐसा ही हुआ।

End of Feed