Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की अपील पर नतीजे का बेसब्री से इंतजार, आज आ सकता है फैसला

Paris Olympics 2024, Hearing in Vinesh Phogat Case Today: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया जा सकता है।

Paris Olympics 2024, Hearing in Vinesh Phogat Case Today: भारतीय खेल जगत पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि खेल पंचाट (कैस) सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को अपना फैसला सुनाने के लिए तैयार है। पिछले मंगलवार को जापान की युई सुसाकी के खिलाफ जीत सहित तीन जीत के साथ महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश को अंतत: स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया गया क्योंकि सुबह वजन करते समय उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया।

Vinesh Phogat, Vinesh Phogat Records, Vinesh Phogat News, Vinesh Phogat Updates, Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024. Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics, Olympics 2024, Vinesh Phogat appeal against disqualification,

विनेश फोगाट। (फोटो- Vinesh Phogat X)

इससे स्तब्ध इस पहलवान ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उसे क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए। लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थी लेकिन बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह मिली। अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद विनेश ने खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उसके पास खेल जारी रखने की ताकत नहीं है। हालांकि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस 29 वर्षीय पहलवान का समर्थन किया है जो अपने तीसरे ओलंपिक खेलों में भाग ले रही थी।

End of Feed