Paris Olympics 2024: तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका कुमारी, भजन कौर बाहर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल के लिए एक अच्छी और बुरी खबर दोनों सामने आई है। दरअसल अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं भजन कौर बाहर हो गई हैं।

Paris Olympics 2024: भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सातवीं वरीय मिशेल क्रोपेन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई लेकिन युवा भजन कौर शूट ऑफ में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।भारत की 23वीं वरीय दीपिका ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में क्रोपेन को 6-4 (27-24, 27-27, 26-25, 27-27) से शिकस्त दी।

deepika bhajan

दीपिका कुमारी (फोटो- AP)

भजन को हालांकि इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा के खिलाफ शूट ऑफ में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा। पांच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबर था। इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने शूट ऑफ में नौ अंक जुटाए जबकि भजन आठ अंक पर ही निशाना साध सकी और चोइरुनिसा ने मुकाबला 6-5 से जीत लिया।दीपिका को पांचवीं वरीय क्रोपेन को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 27-24 से जीता। क्रोपेन छह, नौ और नौ अंक पर ही निशाना लगा सकी जबकि दीपिका ने तीनों प्रयास में नौ अंक के साथ पहला सेट जीता।

End of Feed