Paris Olympics: दीपिका कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में किया निराश, तीरंदाजी में जारी रहा 36 साल का इंतजार

दीपिका कुमारी की पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही भारत का ओलंपिक तीरंदाजी में पदक जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में हारी दीपिका कुमारी
शुरुआती दो गेम जीतने के बाद गंवाया मैच

पेरिस: भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी को शनिवार को दो बार बढ़त बनाने के बावजूद पेरिस खेलों की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की नैम सुहियोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि युवा भजन कौर भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार गईं जिससे ओलंपिक में तीरंदाजी पदक का भारत का 36 साल का इंतजार जारी रहा।

Deepika Kumari

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद निराश तीरंदाज दीपिका कुमारी

शुरुआती दो गेम जीतने के बाद गंवाया मैच

भारत की 23वीं वरीय दीपिका ने अंतिम आठ के मुकाबले में मौजूदा खेलों की महिला टीम स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता और दूसरी वरीय सुहियोन के खिलाफ 4-2 की बढ़त बना रखी थी लेकिन अंतत: 4-6 (28-26, 25-28, 29-28, 27-29, 27-29) से हार गई जिससे तीरंदाजी में एक बार फिर भारत का अभियान पदक के बिना ही खत्म हो गया। सुहियोन को दीपिका को हराने के लिए अंतिम दो सेट जीतने थे और कोरिया की तीरंदाज ने बेहद दबाव के बीच चार बार 10 और दो बार नौ अंक के साथ दोनों सेट और मुकाबला अपने नाम किया।

End of Feed