स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: अमन सहरावत ने बताया मेडल जीतने का राज, जानिए क्या सोचकर उतरे थे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान अमन सहरावत का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। वतन लौटने के बाद अमने ने मेडल जीतने के राज का खुलासा किया।

Image

अमन सेहरावत। (फोटो- United World Wrestling X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान अमन सहरावत जब पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ मुकाबले के लिए मैट पर उतरे तो उन्होंने खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनने दिया और इसे एक राज्य स्तरीय मैच की तरह लिया। पेरिस ओलंपिक में भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्तिगत पदक विजेता इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही अपनी मजबूत मानसिकता की एक झलक दिखाई।

अमन ने पेरिस से लौटने के बाद पीटीआई वीडियो से कहा,‘पहले मैंने सोचा, मैं सेमीफाइनल में हूं और मैंने छह अंक गंवा दिए हैं। फिर मुझे लगा कि मैंने ओलंपिक मुकाबले में छह अंक गंवाए हैं, अब मुझे क्या करना चाहिए? मैंने खुद से कहा कि यह ओलंपिक मुकाबला नहीं है और मैं अब भी राज्य स्तर पर खेल रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैंने इसे ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले की तरह नहीं लिया। मैंने खुद पर दबाव बनाने से बचने के लिए सोचा कि मैं किसी राज्य स्तरीय मैच में खेल रहा हूं।’

अमन (57 किग्रा) से पूछा गया कि वह अपने मुकाबलों से पहले वजन कैसे कम करने में कामयाब रहे, उन्होंने कहा,‘‘यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं था, हमने पहले से ही वजन कम करने की योजना बनाई थी और लगभग 3.5 किलोग्राम वजन बढ़ गया था। इसलिए मैंने रात भर वजन कम किया और फिर वजन कराने के लिए गया।’ अमन का वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम कम था। महिला पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

ओलंपिक पदक जीतने वाला सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनने पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं, अमन ने कहा,‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। अब मेरा लक्ष्य अगले ओलंपिक खेलों में पदक का रंग बदलना है। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगा। मैं स्वर्ण पदक जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।’’

अमन ने अपने करियर को संवारने में योगदान देने के लिए तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता रवि दहिया का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘‘रवि दहिया ने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम अभ्यास के दौरान उनके नक्शे कदम पर चलते और उनसे प्रेरणा लेते। मेरी यह यात्रा और मुश्किल होती लेकिन मेरे भाई सागर में मेरी अच्छी तरह से देखभाल की और मुझे माता-पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।’’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article